बछरावां पुलिस से आहत पीड़ित ने लगाई क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में  पीड़ित  श्रीकृष्ण पुत्र महावीर निवासी जोरावर खेड़ा मजरे मलपुर थाना बछरावां गांव में  दबंगों से पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए चौकी तथा थाने के चक्कर काट रहा है।
     आपको बता दे कि, बछरावां थाना क्षेत्र के जोरावर खेड़ा मजरे मलपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण पिछले 1 महीने से बछरावां थाने और चौकी के चक्कर काट रहा है उसका आरोप है कि, उसके विपक्षी छविनाथ पुत्र बेनी व गुरु प्रसाद पुत्र नंदलाल उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया हैं। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि, उसकी दादी मोहन देई की साढ़े चार बीघे जमीन है जिसमें दादी के कोई संतान न होने के चलते जमीन उनके परिवारिक छविनाथ पुत्र बेनी, गुरु प्रसाद पुत्र नंदलाल, श्रीकृष्ण पुत्र महावीर, लोगों में बराबर बराबर बटी थी। उसके बाद पीड़ित का आरोप है कि, पीड़ित ने अपनी जमीन पर धान बोया था विपक्षियों ने पुलिस से सांठगांठ कर कर उसका धान काट लिया। पीड़ित श्रीकृष्ण थाने और चौकी में दर्जनों बार शिकायत की लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। पीड़ित ने न्याय मिलता न देख इसकी शिकायत तहसील दिवस में कई बार की। लेकिन आश्वासन के अलावा पीड़ित को वहां से भी न्याय नहीं मिला।
     पीड़ित का आरोप है कि, विगत 1 महीने पहले उसके द्वारा बोई गई धान की फसल विपक्षियों ने काट ली थी उसके बाद पीड़ित ने किसी प्रकार उसी जमीन पर गेहूं की फसल बो दी, लेकिन विपक्षी दबंग और सरहंग होने के चलते उसकी एक बीघे गेहूं की बोई फसल जोत कर उस पर दोबारा से अपना गेहूं बो दिया। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कोई कार्यवाही न करके उल्टा पीड़ित को ही धमकाने लगी। डरा सहमा पीड़ित श्री कृष्ण घर जाकर पारिवारिक जनों से सलाह मशविरा कर शेष बचे दस बिस्वा जमीन पर फसल बो दी। पीड़ित का आरोप है कि, 25 दिसंबर 2019 को विपक्षियों ने पुलिस से सांठगांठ कर उसकी दस विस्वा गेहूं की बोई फसल भी अपने ट्रैक्टर से जोत कर उस पर दोबारा गेहूं बो दिया है। जिससे पीड़ित परिवार भूखे मरने की कगार पर है।
    इसकी शिकायत पीड़ित ने बछरावां थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी से  की तो थानाध्यक्ष महोदय ने उसे फिर आश्वासन दिया और कहा थुलेडी चौकी पर चले जाओ वहां देख लेंगे। लेकिन पीड़ित न्याय के लिए दर्जनों बार पुलिस चौकी के चक्कर लगा चुका अभी तक उसे न्याय नहीं मिला। न्याय न मिलता देख पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि, न्यायप्रिय और तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह पीड़ित को न्याय दे पाते हैं या फिर पीड़ित यहां भी उनके कार्यालय के चक्कर ही काटता रह जाएगा।
     मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बछरावां पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ