पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे दबंगों ने दलित युवक को जमकर मारा पीटा।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे गांव के ही चार दबंगों ने  एक दलित युवक को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा, जिसमें युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। चोटहिल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी तथा जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह का कहना है कि, चोटहिल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही इन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
     आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में जमोलिया गांव निवासी सुरजीत पुत्र सहदेव ने कहा है कि, गांव के ही दबंग प्रतिपक्षीगण महेंद्र सिंह ,विजय सिंह, शंकर बक्स सिंह, सत्रोहन सिंह ,आदि लोगों ने उन्हे महराजगंज से घर वापस आते समय मोन गांव के पास दिनांक 24 दिसंबर 2019 को रोककर गालीगलौज किया,  उनके विरोध करने पर मारपीट करने लगे तब तक वह मोन गांव में उनके गांव की रहने वाली एक लड़की सुमीरता पत्नी राकेश के घर में घुस गया। तभी चारों दबंग प्रतिपक्षीगण घर के अंदर घुस गए और लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा तथा कहा कि, यदि किसी से बताओगे तो जान से मार दूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ