रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से काल के गाल में समा गया कृषक।
आपको बता दें कि, घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भौसी गांव की है। जहां रहने वाले जग प्रसाद बुधवार की सायं काल भौसी हनुमान मंदिर के सामने स्थित खेल के मैदान से मैच देखकर घर के लिए जा रहा थे, तभी 17 वर्षीय बाइक सवार किशोर ने कृषक जग प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से जग प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से आनन-फानन में सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया,जहां पर डॉक्टरों ने कृषक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात लखनऊ के लिए रिफर कर दिया।
जिन्हें परिजनों द्वारा लखनऊ ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान देर रात कृषक ने दम तोड़ दिया। जिसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि, बाइक सवार किशोर भौसी गांव का ही रहने वाला है। जो फोन पर बातें करते हुए बाइक से घर के लिए जा रहा था तभी युवक ने कृषक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पत्नी माता देई, पुत्री प्रिया, पुत्र अभिषेक, आकाश , आयुष का रो - रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ