ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को मलबे से निकाला हालत गंभीर
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में 30 दिसंबर 2019 दिन सोमवार को लगभग 3:00 बजे एक मकान की छत भहराकर गिर पड़ी, जिस से कमरे में खाना खा रही एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने मलबा हटाकर उसे निकाल कर एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी महराजगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर किया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी शिवराम मौर्य की पत्नी संपति मौर्य 58 दोपहर बाद अपने कमरे में बैठकर खाना खा रही थी कि, तभी कमरे की छत भहरा कर उसके ऊपर गिर पड़ी और वह मलबे में दब गई घर में मौजूद एक लडकी ने शोर मचाया तो, आस-पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल को बाहर निकाला।
तत्काल एंबुलेंस को सूचना भेज घायल को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि, कमरा की छत काफी जर्जर थी जिससे यह हादसा हुआ।

0 टिप्पणियाँ