नाली के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
 बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर ग्राम सभा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और जमकर लाठियां एवं कुल्हाड़ी चली।
      आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार राहुल 24 पुत्र रामनरेश निवासी बिशनपुर ने बताया कि, गांव के ही राजेंद्र कुमार पुत्र नन्हा ने पहले अपनी नाली बंद कर रखी थी फिर आज किसी वजह से उन्होंने पुनः खोल दी। जिस जिस पर राहुल ने एतराज जताया इसके पश्चात आपस में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि, दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर आमादा हो गए और देखते-देखते लाठियां और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर वार कर दिया।
      इस घटना में एक पक्ष से राहुल पुत्र रामनरेश 24, चंद्रप्रकाश पुत्र रामनरेश 28, एवं राम रानी पत्नी रामनरेश उम्र 50 तथा दूसरा पक्ष से राजेंद्र कुमार पुत्र नन्ना 30, निर्मला पत्नी नंदा 48, गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें ग्रामीणों एवं एंबुलेंस की सहायता से सीएससी बछरावां लाया गया जहां पर इनका इलाज चल रहा है।
      मामले में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि, तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ