रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के महराजगंज नगर अध्यक्ष से बड़े भाई के निधन से जहां कस्बा सहित संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है तो वहीं शोकाकुल परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।
आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 पैगंबर नगर निवासी कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष के बड़े भाई मोहम्मद निसार पुत्र मोहम्मद यूनुस उम्र 45 वर्ष कानपुर में रहकर जीवन यापन करते थे। जिनका लंबी बीमारी के चलते 5 दिसंबर 2019 की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही यह खबर कस्बा सहित क्षेत्र में फैली, वैसे ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
मृतक मोहम्मद निसार के शव को उनके पैतृक आवास पर लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि, इरशाद आलम का परिवार हमेशा कांग्रेस पार्टी का रहा है। कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद व सहयोग का वादा करती है।
इस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, जीतू शुक्ला सहित भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ