अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज में मनाया गया डॉक्टर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 6 दिसंबर 2019 को क्षेत्र के अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज अमावा रायबरेली में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
     आपको बता दें कि, इस मौके पर उपस्थित अंबेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल के कार्यकारी प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक न्याय विद समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्हें भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है। एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और एक प्रख्यात न्याय विधि और जाति प्रतिबंध जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक भूमिका निभाई तथा गरीबों और महिलाओं दोनों के लिए अधिक समानता और अधिकारों के प्रचार के माध्यम से भारतीय संविधान व भारतीय समाज के सुधार के प्रारूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
      इस मौके पर उपस्थित प्राचार्य, राम कुमार गौड़, डॉ सहदेव प्रसाद, पूजा यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ