सरकार के जनविरोधी कार्यों की मुखालफत के लिए कांग्रेस यूथ ने कसी कमर।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र और प्रदेश की सरकारों के  जन विरोधी कार्यों की  मुखालफत करने के लिए  प्रियंका गांधी के आह्वान पर  स्थानीय  युवा कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आशुतोष सिंह यूथ युवक ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज  एवं यूथ युवक ब्लॉक महामंत्री शब्बीर कुरेशी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और अपील की।
        आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों से भारी संख्या संख्या के साथ 14 तारीख को दिल्ली चलो की अपील की गई। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के आह्वान का पत्र भी जनता में वितरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ