शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गठित की गई टीमें।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना परिसर में नायब तहसीलदार रामकिशोर की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 10 व पुलिस से संबंधित एक कुल मिलाकर 11 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से राजस्व से संबंधित एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण हो गया। वहीं शेष शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं।
    आपको बता दें कि, क्षेत्र के लोगों की माने तो शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी की सूझबूझ के चलते अधिकांश शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण कर दिया जाता है जिसके चलते समाधान दिवस में आने वाले शिकायती पत्रों में पहले की अपेक्षा काफी कमी आई है। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी की न्याय प्रियता से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
       इस मौके पर शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी, एसआई वीर सिंह, एसआई अर्जुन राजपूत सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ