रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय शिवगढ़ में आगामी 9 दिसम्बर को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कैसरबाग लखनऊ द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विदित हो कि कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एवं कुम्भी प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया व कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन सचिव दिनेश यादव के सौजन्य से प्रत्येक माह की 9 तारीख को पूर्ण्य की लालसा से पार्टी कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है।
मानव सेवा के उद्देश्य आयोजित होने वाले नेत्र शिविर में प्रति माह दर्जनों नेत्र रोगी लाभान्वित होते हैं। शिविर के आयोजक दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि, शिविर में आने वाले सभी नेत्र रोगियों की बिल्कुल मुफ्त जांच की जाती है।
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित नेत्र रोगियों को सिर्फ 500 पंजीकरण शुल्क जमा करना पड़ता है। जिसमें नेत्र रोगी को भवानीगढ़ चौराहे से लेकर चिकित्सालय तक लाने ले जाने और खाने-पीने एवं ऑपरेशन की सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क रहती हैं। श्री सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, यदि किसी की जानकारी में अथवा आस-पास कोई नेत्र रोगी हो तो, शिविर की जानकारी देकर वह भी मानव पूर्ण्य कमा सकता है।

0 टिप्पणियाँ