महराजगंज/रायबरेली: शासन की मंशानुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में सरकार द्वारा दी जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का सतत पालन करते हुए क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ दिया जा रहा है। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बा स्थित उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित निःशुल्क नसबंदी शिविर के उपरांत अधीक्षक डॉ0 राधाकृष्णन व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए नसबंदी शिविर में 15 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन डॉक्टर ए0के0 जैसल द्वारा किया गया। नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ए0के0 जैसल की देखरेख में समस्त स्टॉफ एवं महिला कर्मचारी भी मौजूद रहे।
बातचीत के दौरान अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, प्रत्येक नसबंदी लाभार्थी को निशुल्क ऑपरेशन के साथ-साथ निःशुल्क दवाएं भी दी जाती है साथ ही नसबंदी लाभार्थी को घर से लाने व ऑपरेशन के बाद घर तक छोड़ने की भी व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज द्वारा निःशुल्क की गई है।

0 टिप्पणियाँ