नवागत कोतवाल ने थाना परिसर में बैठक कर दिए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता है, वादकारियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को लेकर मौके पर जाकर बीट के सिपाही जांचकर वाद को त्वरित निस्तारण करें। यदि निस्तारण में कोई हीलाहवाली हुई तो, बीट के सिपाही व कर्मचारी कार्यवाही से बच नहीं सकेंगे। यह उद्गार आज महराजगंज कोतवाली में नवागत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह सैनिक सम्मेलन के दौरान उपस्थित कोतवाली के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
       आपको बता दें कि, अभी महज 2 दिन पूर्व ही नवागत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने महाराजगंज कोतवाली का पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में सभी उपनिरीक्षको, हेड कांस्टेबल, हेड मुहर्रिर, दीवान सहित सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा समस्याएं सुनी और निस्तारण की बात भी कही।
       वही बैरक आवास प्रबंधन व मेसप्रबंधन के बारे में भी गहनता से जांच व चर्चा की तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
       इस मौके पर चौकी इंचार्ज थुलवांसा विजय प्रताप सिंह, एसआई श्याम चंद्र यादव, एसआई शुभम यादव, एसआई विभाकर शुक्ला गुप्ता, एसआई जमुना प्रसाद तिवारी, एसआई अशोक कुमार, एसआई संजय यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ