श्री धनेश्वर मंदिर पर काव्य कलश कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सुविख्यात दानेश्वर मंदिर परिसर में बीती रात हिंदी काव्य कलश के तत्वाधान में एक मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए कवियों ने अपनी अपनी कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।
      आपको बता दें कि, कस्बे के श्री दानेश्वर मंदिर परिसर में बीती रात संपन्न हुए मासिक काव्य गोष्ठी में कतिपय छायाचित्र का भी आयोजन हुआ। जिसमें हिंदी काव्य कलश के तत्वाधान में हुई कवि गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ0 के0के0जायसवाल ने की।
       इस मौके पर केसर बक्स सिंह, प्रेमनाथ प्रेम, राम अंजान, कमलाकर विक्रमादित्य, अभिषेक सिंह, राकेश दिवाकर ''रुस्तम'' आदि सैकड़ों लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थित बनाकर काव्य कलश कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ