रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 09 जनवरी 2020 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शर्मा के निर्देशन में जनपद रायबरेली की समस्त 17 स्वास्थ्य इकाइयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं का निशुल्क उपचार, समस्त आवश्यक जाँचें की गयी एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का उपचार एवं संदर्भन भी किया गया।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस0के0 चक नें बताया कि, हर माह की 09 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का उपचार, जाँच एवं सन्दर्भन की निशुल्क सेवा प्रदान की जाती है।
इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राईवेट डाक्टर्स भी पंजीकृत हैं जिनके द्वारा निस्वार्थ योगदान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह एवं जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता यासीन अहमद द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधीक्षक, एच0ई0ओ, बी0पी0एम, बी0सी0पी0 एम, एएनएम एवं आशा को धन्यवाद दिया गया।

0 टिप्पणियाँ