नि:शुल्क नेत्र शिविर में 250 नेत्र रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित।। Raebareli news ।।

600 नेत्र रोगियों ने कराया पंजीकरण

250 को नि:शुल्क वितरित किए गए नजर के चश्मे

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरों में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही नेत्र रोगियों का तांता लगा रहा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ विनय अग्रहरि, डॉ. शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉक्टर आशू शुक्ला, डॉ. राम सिंह पटेल, डॉ. अर्जुन अनुरागी, डॉ. अनुराग सचान सहित नेत्र विशेषज्ञ टीम द्वारा पंजीकृत सभी 600 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 250 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
      आपको बता दें कि, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित 250 नेत्र रोगियों में से 100 नेत्र रोगियों को सतगुरु नेत्र चिकित्सालय की बस द्वारा बुधवार को ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेज दिया गया। वहीं शेष 250 नेत्र रोगियों को अगली शिफ्ट में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा जाएगा। शिविर का आयोजन बसपा की बछरावां विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील व शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरों एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां के प्रबंधक बाबू छत्रसाल सिंह के समन्वित सहयोग से किया गया।
       विदित हो कि, जहां लाजवंती कुरील ने मानव सेवा के उद्देश्य से इससे पूर्व बछरावां में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन करके सैकड़ों नेत्र रोगियों की आंखों की रोशनी को संरक्षण प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया था। वहीं बाबू छत्रपाल सिंह पिछले 15 वर्षों से विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से नि:शुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन करते चले आ रहे हैं। जिनके प्रयास से अब तक हजारों नेत्र रोगियों की आंखों का नि:शुल्क ऑपरेशन हो चुका है।
     इस मौके पर लाजवंती कुरील ने अपने कर कमलों से 250 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क नजर के चश्मे एवं आई ड्राप वितरित की। शिविर के आयोजन में लाजवंती कुरील के सहयोगियों व
 युवा समाजसेवी शिवांशु राव, विद्यालय के संरक्षक बाबू आनंद सिंह, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, शिक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, इंद्रसेन शर्मा, शिव कुमार राजपूत, शुभम गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा सहित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ