टेंपो, मोटरसाइकिल की टक्कर में चार गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के  मौरावां बछरावां राजमार्ग पर बिशुनपुर गांव के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
      आपको बता दें कि,  प्राप्त जानकारी के अनुसार  टेंपो मौरावा से बछरावां की ओर आ रहा था कि, तभी अचानक बिशनपुर गांव के पास बछरावां से मौरावा की ओर जा रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। जिसमें पुष्पा देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी पस्तोर 30 वर्ष, सज्जन पुत्र श्री कृष्ण निवासी गजियापुर 22 वर्ष, सुमन पत्नी शिव हरी निवासी जोहवा सर्की, रामसागर पुत्र शीतल 55 वर्ष निवासी भगोरिया खेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया, जहां चारों घायलों का इलाज चल रहा है।
      इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ