ओथी गांव के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शिवगढ़ रोड स्थित ओथी गांव के खेल ग्राउंड में हसनपुर क्रिकेट टीम द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।
      आपको बता दें कि, आयोजक अनुराग श्रीवास्तव व अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का ओथी गांव के खेल ग्राउंड पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर दूर की टीमों ने प्रतिभाग किया हैं।
 क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि, गांवों में इस प्रकार के टूर्नामेंटों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाएं बाहर निकल कर आती है और समाज में छिपी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुंदर अवसर प्रदान होता है साथ ही समाज के लोगों को खेल की भावना से जोड़ने सुअवसर है।

       29 जनवरी 2020 दिन बुधवार को शिवगढ़ रोड पर स्थित ओथी गांव के खेल ग्राउंड पर पहला मैच महराजगंज व नेपालगंज के बीच खेला गया तथा दूसरा मैच राघवपुर व ओसाह के बीच खेला गया।  यह टूर्नामेंट 29 जनवरी से शुरू होकर 6 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

       इस मौके पर सुधांशु श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ