27 जनवरी से संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ।। Raebareli news ।।


3 फरवरी को महा ब्रह्मभोज

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के पिपरी गांव में स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ला के आवास प्रांगण में आगामी 27 जनवरी से 2 फरवरी तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या धाम के संत शिरोमणि श्री श्री 108 श्री महंत नृत्य गोपालदास जी के शिष्य राधेश्याम शास्त्री जी की दिव्य वाणी से प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ की वर्षा होगी। कथा के समापन पर आगामी 3 फरवरी को ब्रह्म भोज का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
        आपको बता दें कि, इस संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन मधू शुक्ला एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ला के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में व्यवस्थापक की मुख्य भूमिका राजकुमार शुक्ला द्वारा निभाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ