विन्ध्य कॉरिडोर को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी नगर विधायक का बल्ले बल्ले

मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर को लेकर असमंजस के बादल मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पूरी तरह छंट गए है । प्रशासन को कॉरिडोर पर त्वरित गति से कार्य के निर्देश देने के कारण प्रशासनिक हल्के में काम की तेजी को लेकर मन्त्रणा शुरु हो गई है ।
नगर विधायक की जीत---
गंगा यात्रा के सिलसिले में बुधवार को आए मुख्यमंत्री के सामने पंडा समाज के एक वर्ग ने कॉरिडोर को लेकर ज्ञापन दिया था और इसमें तोड़फोड़ को लेकर व्यापक क्षति होने की बात कहीं थी । लेकिन तीर्थ पुरोहित एवं नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र ने कहा था कि कॉरिडोर से दर्शनार्थियों की सुविधा बढ़ जाएगी । मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट घोषित कर दिया लिहाजा प्रशासनिक खेमा इस काम में सक्रिय होता दिख रहा है ।
चैत्र नवरात्र के बाद चल सकता है बुलडोजर-- 
चूंकि चैत्र नवरात्र सिर पर है । 25 मार्च से शुरू हो रहा है।  लिहाजा इसे सुसम्पन्न कराने के बाद कॉरिडोर का श्रीगणेश होने की संभावना बढ़ गई है । इस पर काम शुरू होते ही नगर विधायक श्री मिश्र का बल्ले बल्ले होने लगेगा और इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज हो जाएगा ।
     मुख्यमंत्री के पंडा अब नगर विधायक श्री मिश्र हो गए हैं । विंध्याचल में कौन किसका पंडा है, इसको लेकर खूब माथापच्ची होती रहती है । संभवतः श्री मिश्र की महत्ता का संदेश देने के लिए इस बार वे विन्ध्य विकास परिषद के कार्यालय के बजाय श्री मिश्र के होटल में जाकर कलाई-तिलक आदि कराया ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ