एसजेएस में हर्षोल्लास से मनाई गई ऋतुराज वसंत के आगमन का पर्व वसंत पंचमी।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली; कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह, प्रबन्धिका डॉ अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा ने कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती का वंदन किया गया।
▪ किताबों का साथ हो, पेन पर हाथ हो।
▪कापियां आपके पास हो, पढ़ाई दिन रात हो।
▪जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो।
     की पंक्तियों के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गई।
    आपको बता दें कि, प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा ने कहा कि, पांच प्रकृतियों में एक वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती सभी का जीवन प्रकाशमय बनाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
     उन्होंने आगे कहा कि वसंत पर्व जहां एक ओर आशा उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण जीवन की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा और बुद्धि के समुचित नियोजन का आशावादी वातावरण भी बनाता है।
      वसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम को आकर्षक व मनभावन बनाने हेतु विद्यालय की ओर से नीलू सिंह, शंकर, अश्वनी, रचना, अनीता, निधि, अपूर्वा, मोहिता, अंजली, रोमिता, कमलेश, विनोद, आलोक आदि शिक्षकगणों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखा।
रजनीकांत अवस्थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ