रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: स्वराज अभियान के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि, सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर के विरोध में आंदोलनरत स्वराज इंडिया की नेता अर्चना श्रीवास्तव समेत रायबरेली के चारों आंदोलनकारियों को तत्काल बिनाशर्त रिहा किया जाए, तथा सभी आंदोलनकारियों पर दायर मुकदमे वापस लिए जाएं। यह मांग उन्होंने रायबरेली में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
आपको बता दें कि, उन्होंने कहा कि, प्रदेश भर में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों का बर्बरतापूर्वक दमन किया जा रहा है। प्रदेश में भय का माहौल बनाने के लिए तमाम गैर कानूनी तरीके अपनाए जा रहे हैं। धारा 144 को मजाक बनाकर रख दिया गया है।
उन्होंने कहा कि, असंवैधानिक तरीकों से काम करने वाली योगी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इसे उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश स्तर पर योगी सरकार हटाओ -उत्तर प्रदेश बचाओ अभियान शुरु किया गया है। इसके तहत प्रदेश की तमाम लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट कर आंदोलन चलाया जाएगा।
फरवरी में राज्यस्तरीय सम्मेलन के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में आमसभाएं व सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ