रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर रायबरेली में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा की गई धनात्मक कार्यवाही की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान एडवोकेट ने एक बयान जारी कर जिला प्रशासन से पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई एडवोकेट अर्चना श्रीवास्तव और पत्रकार माहताब खान समेत सभी बंदियों को बिना किसी शर्त रिहाई की मांग की है।
आपको बता दें कि, जिला अध्यक्ष ने कहा कि, नागरिकता संशोधन अधिनियम एनआरसी और एनपीआरसी से प्रत्येक गरीब वर्ग का उत्पीड़न निश्चित है। जिसे आम जनमानस बखूबी समझ रहा है। यही कारण है कि, लोग इसके विरोध में लगातार मुखर हो रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उनकी शंकाओं का समाधान न करके लगातार पुलिस और प्रशासन से पब्लिक का दमन करवा रही है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि, लोकतंत्र में वकील और पत्रकार बुनियादी स्तंभ हैं। यह जानते हुए भी स्वराज नगर में पुलिस ने इन दोनों को टारगेट करके दमन किया है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिला अध्यक्ष ने सीएए के विरोध में गिरफ्तार और पाबंद हुए सभी लोगों पर कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ