बाइक की आमने सामने से टक्कर में एक सवार जख्मी दूसरा बाइक लेकर फरार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:  बाजार से घर वापस लौट रहे बाइक सवार को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
      आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथी का रहने वाला राकेश कुमार 28 पुत्र  रामफेर बाइक से महराजगंज बाजार आया था। शाम लगभग 6:00 बजे वह वापस लौट रहा था कि, तभी बछरावा रोड पर राजकीय बालिका  इंटर कॉलेज के सामने सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
       राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ