रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के ओसाह गांव के नजदीक दो पहिया मोटरसाइकिल व ठेलिया की आमने-सामने की भिड़ंत में एक 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। राहगीरों व परिजनों की मदद से चोटिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ओसाह पुरबिया गांव के पास मोटरसाइकिल व ठेलिया की आमने-सामने टक्कर होने के कारण सूरज सिंह 18 पुत्र सुधीर सिंह तौली गांव निवासी अपने घर से डीजल लाने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक ठेलिया आजाने की वजह से दुर्घटना हो गई।
आसपास के लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त सूरज सिंह पुत्र सुधीर सिंह को तत्काल एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सूरज सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ