महराजगंज/रायबरेली: बीती रात कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव में स्थित एक होटल व्यवसाई को जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा तथा भद्दी भद्दी गालियां दी व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। चोटहिल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ गाली गलौज मारपीट करने व जान से मारने की एलानिया धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, चोटिल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी राम सुमिरन मौर्य पुत्र रामसेवक मौर्य निवासी ग्राम ओथी ने कहा है कि, दिनांक 28 जनवरी को रात्रि 9:00 बजे उसके गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी गण राकेश मौर्या पुत्र गुरचरण निवासी ओथी तथा उनके रिश्तेदार संतोष मौर्या पुत्र रामनाथ निवासी मुरैनी, रोहित मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी मोन उसकी दुकान पर आए और उसके पिता रामसेवक को पूछने लगे तो उसने कहा कि, पिता बाहर गए हैं। इतने में तीनों लोगों ने गाली गलौज देते हुए उसे लात घूंसों से मारने पीटने लगे और जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए फरार हो गए।

0 टिप्पणियाँ