रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र महराजगंज की ग्राम पंचायत ताजुद्दीनपुर पुर की ग्राम प्रधान राजकुमारी सिंह ने गरीब, असहाय, निर्धन तथा जरूरतमंदों को इस भीषण ठंड को देखते हुए 521 लोगों को कंबल वितरित किए। इनके द्वारा यह पुनीत कार्य हर तीसरे वर्ष अपने ससुर दल बहादुर सिंह के जन्म दिन के मौके पर किया जाता है। वहीं समाजसेवी दल बहादुर सिंह द्वारा प्रतिवर्ष की 23 नवंबर को एक कन्या का विवाह भी स्वयं के खर्चे पर किया हैं जिसमें लड़की पक्ष से लेकर वर पक्ष तक दिया जाने वाला दान दहेज का सारा सामान इनके द्वारा दिया जाता है। यह कार्यक्रम ग्राम सभा के गांव तोमरदास सिंह के पुरवा में संपन्न कराया जाता है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी समाजसेवी दल बहादुर सिंह का जन्म 21 जनवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इनके सुपुत्र शिव प्रताप सिंह उर्फ राजू व बहू राजकुमारी सिंह ग्राम प्रधान ताजुद्दीनपुर द्वारा अपने पिता व ससुर के जन्म दिवस के मौके पर तीसरे वर्ष लगभग एक हजार गरीब असहाय निर्धन तथा जरूरतमंदों परिवारों को निशुल्क कंबल वितरित किए जाते हैं।
कंबल वितरण के उपरांत ग्राम प्रधान राजकुमारी सिंह ने कहा कि, गरीबों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। गरीबों की सेवा से सुख की अनुभूति होती है।
शिव प्रताप सिंह उर्फ राजू ने कहा कि, गरीब वर्ग की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है शिक्षा के साथ साथ समाज का विकास करना आवश्यक है। गरीबों का विकास सबसे जरूरी है। इस भीषण ठंड में गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है ऐसे में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
अंत में समाजसेवी दल बहादुर सिंह ने कहा कि, गरीबों की मदद करना उनका कर्तव्य है गरीब लाचार, जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची सेवा है उन्होंने कहा कि, वे अंतिम सांस तक आम लोगों की सेवा करते रहेंगें।
इस मौके पर अखिलेश सिंह, राम बहादुर चौहान, रामलखन वर्मा, मोहन वर्मा, रामखेलावन पासी, रघ्घु पासी, दीनदयाल वर्मा, सेवक वर्मा, पच्चू चमार, सुखदेव वर्मा, डीपी सिंह, हव्वा चौहान, शिव शंकर सिंह, किशन देव सिंह, जग प्रसाद बघेल, केवला देवी कश्यप, माता देवी कश्यप, धनऊ कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ