ठंड लगने से बालिका की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाकुर खेड़ा मजरे एशिया में एक बालिका  की ठंड लगने से मौत हो गई।
      आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार आरती पुत्री बाबूलाल 17 वर्ष बीती शाम अचानक बेहोश हो गई किंतु कुछ देर बाद पुन: होश में आ गई। जिसे सुबह परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे जिला  चिकित्सालय रायबरेली के लिए रेफर किया जा रहा था किंतु कुछ ही देर में पता चला की लड़की की मौत हो गई है।
     लड़की की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ