सद्भावना क्रिकेट कप 2020 का भव्य आज हुआ भव्य शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: स्थानीय कस्बे की लालगंज रोड पर दयानंद पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में सद्भावना क्रिकेट कप 2020 का उद्घाटन मैच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सद्भावना क्रिकेट क्लब बछरावां ने किया। 
      आपको बता दें कि, श्री शारदा सिंह क्रिकेट एकैडमी रायबरेली व रायबरेली इमर्जिंग के बीच उद्घाटन मैच बीस-बीस ओवर का होना तय हुआ। श्री शारदा सिंह क्रिकेट अकैडमी के कप्तान अरविंद सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और स्वयं ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए 72 रन अपनी टीम के खाते में जोड़ें। वहीं उनकी टीम ने 142 रन बनाया। रायबरेली इमर्जिंग 17.3 ओवर में 86 रन पर ही सिमट गई। मैन आफ द मैच ट्रिपल एस के कैप्टन अरविंद सिंह को बेहतर बल्लेबाजी करने लिए आयोजक मंडल द्वारा प्रदान किया गया। 
      इस टूर्नामेंट के कोच सिद्धार्थ द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा। टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शकील मंसूरी सभासद, दीपक अवस्थी,शिव शंकर द्विवेदी संस्थापक सद्भावना कप, अरविंद सिंह अमीन, भगवती प्रसाद, योगेश त्रिवेदी, अभिषेक शुक्ला एंपायर मोहम्मद अबरार एंपायर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ