रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज थाने के नए कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
आपको बता दें कि, पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में जो भी अपराधी हैं या तो वह अपराध करना बंद कर दें या फिर क्षेत्र छोड़कर चले जाएं, नहीं तो उनकी जगह सलाखों के पीछे होगी।
उन्होंने कहा क्षेत्र में रह रहे गरीब, असहाय, शोषित, वंचित व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए और यही उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में शराबबंदी से लेकर तमाम तरह के अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विदित हो कि, एसपी स्वप्निल ममगई के निर्देशन पर जनपद के कई थानों में भारी फेरबदल करते हुए पूर्व में महराजगंज थाने में तैनात कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज को लाइन हाजिर कर उनकी जगह अरुण कुमार सिंह को नया कोतवाली प्रभारी बनाया गया।

0 टिप्पणियाँ