रजनीकांत अवस्थी
बछंरावा/रायबरेली: प्रियंका गांधी के एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों से एकत्र की गई प्रमुख समस्याओं के निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन पंकज तिवारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायबरेली के नेतृत्व में 25 फ़रवरी 2020 दिन मंगलवार को बछंरावा विधायक रामनरेश रावत सौपा गया।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा बछरावां विधायक रामनरेश रावत को सौंपे गए 11 सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसानों के पराली जलाने के मामले में दर्ज फर्जी मुकदमों से लेकर धान क्रय केंद्रों, अनाप-शनाप बिजली की दरों में बढ़ोतरी, किसानों के क्रेडिट कार्ड, आवारा पशुओं की बाढ़ से किसानों की नष्ट हो रही फसलों, आवारा पशुओं के संरक्षण हेतु प्रत्येक ग्राम सभा में गौशालाओं, समय रहते ड्रेनो की साफ-सफाई, खाद की बोरियों में 5 किलो खाद कम उपलब्ध कराने, किसानों को विभिन्न तरह के उन्नतशील खाद बीज उपलब्ध कराने से लेकर माइनरों में हेड से टेल तक पानी छोड़ने के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से चिन्हित कर ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा कर जल्द से जल्द निस्तारण करवाने की बात कही गई है।
इस मौके पर राजकुमार दीक्षित, जिला प्रभारी प्रदेश सचिव फरहान वारसी, रमेश कुमार शुक्ला, सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी ख़ुर्शीद अजीज, पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी साहब सरन पासी ब्लाक अध्यक्ष सतगुर देव लोधी बछरावां, कृपाशंकर शर्मा महराजगंज, दिग्विजय सिंह शिवगढ, पराग रावत, मो ताहिर, दिनेश यादव, विवेकानंद चौरसिया सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल, गिरजेश श्रीवास्तव, अवधेश चौधरी, ज्ञानी त्रिवेदी, नीरज अवस्थी, नान्हू नेता, राजेन्द्र चौधरी, धर्मेंद्र पटेल रमेश गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, अविनाश बाजपेयी, अनिल शुक्ला, सतीश पासी, रत्नेश सोनी, सुनील पटेल, श्रवण शुक्ला, विनोद कुमार पासी, सहित सैकड़ो किसान विधायक निवास/कार्यलय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि, ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं को मुख्यमंत्री को निराकरण हेतु अभिलंब भेजा जाएगा ताकि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण हो सके।

0 टिप्पणियाँ