संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवती की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के जमुरावाँ गांव निवासिनी एक 23 वर्षीय लड़की की आज सुबह घर में अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाए, जहां पर चिकित्सकों ने 23 वर्षीय लड़की को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों सहित ग्रामीणों को हुई वैसे ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
       आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के जमुरावां गांव निवासी अनीता पुत्री गंगाबक्स यादव उम्र 23 वर्ष है। रविवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई, देखते ही देखते हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे आनन-फानन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
       जैसे ही घटना की सूचना ग्रामीणों सहित परिजनों को हुई वैसे ही सीएचसी परिसर में भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ