
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे में विश्व शांति दिवस के तत्वाधान में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू शाखा सेक्टर महराजगंज द्वारा सैकड़ों की तादात में महिलाओं एवं पुरुषों ने सर पर कलश रखकर नगर के मुख्य मार्गो से लेकर सकरी-सकरी गलियों से होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकालकर शिव जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला और पुरुषों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर रमेश अवस्थी ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, शिव जयंती के मौके पर महराजगंज के मुख्य मार्गो व सकरी-सकरी गलियों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका समापन कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित मां जयसंत्री देवी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा, उसके उपरांत अध्यात्म पर आधारित 2 घंटे का शिव रहस्य पर दिव्य अध्यात्मिक प्रवचन होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से लेकर जनसामान्य तक उपस्थित रहेंगे।
श्री अवस्थी ने आगे बताया कि, यह कार्यक्रम समाज में शांति कायम रखने के लिए आयोजित किया गया है। क्योंकि आज विश्व में शांति की बहुत बड़ी आवश्यकता है, आज साइंस की नहीं सायलेंस की आवश्यकता है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, भाजपा महिला मंडल की जिला महामंत्री सुधा अवस्थी, भाजपा नेत्री सीमा त्रिवेदी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ