रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव जियापुर मजरे मोन में बीती रात अज्ञात चोरों ने बिंदू यादव के घर छत से कूदकर 8 हजार रुपए नगद व 50 हजार रुपए के जेवरात पार कर दिए। सुबह होने पर जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि, पूरा सामान बिखरा पड़ा है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जियापुर मजरे मोन गांव निवासी बिंदु यादव का परिवार प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सो गया। जैसे ही वह गहरी नींद हुए अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते से घुसकर कमरे के अंदर बक्से में रखी 8 हजारों रुपए नगद लगभग 50 हजार रुपए कीमत के उसी बक्से में रखे सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।
चोरी की घटना की सूचना से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। तो वहीं मामले में प्रभारी कोतवाली पंकज राज शरद का कहना है कि, ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है और ना ही पीड़ित द्वारा कोई तहरीर दी गई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ