विद्युत शवदाह गृह के लिए तलाशी जा रही भूमि

मिर्जापुर। मृत व्यक्ति के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि के लिए विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की योजना हेतु भूमि तलाश की जा रही है  सके । DM श्री सुशील कुमार पटेल के अनुसार शीघ्र ही इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के अधिकारी यहां आकर सर्वे करेंगे । इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के लिए डेढ़ से दो एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी । यदि नगरीय क्षेत्र में जमीन मिल गई तो ठीक वरना ग्रामीण क्षेत्र में शवदाह गृह स्थापित किया जा सकता है ।
     इस संबन्ध में गांव-गरीब नेटवर्क की ओर से सुझाव दिया गया कि शास्त्री पुल के पास स्थित जाह्नवी होटल का गंगा की ओर का हिस्सा दिनोदिन कटान में पानी में समाहित होता जा रहा है । यदि यहां विद्युत शवदाह गृह बना दिया जाए तो वह चौबेघाट स्थित श्मशान घाट के पास भी होगा और शवदाह के लिए उपयोगी स्थल होगा । क्योंकि चौबेघाट पर अंत्येष्टि-क्रिया ज्यादा होती है। DM श्री पटेल ने कहा कि उक्त स्थल का मुआयना कम्पनी द्वारा कराया जाएगा ।
                      -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ