रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के तरौजा मजरे कुंभी में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा वाचक श्री श्री 1008 स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने भरत चरित्र की कथा में सभी अयोध्या वासी, मंत्रीगण भरत के साथ महर्षि भारद्वाज के आश्रम व भरत चरित्र का विस्तार से वर्णन किया।
आपको बता दें कि, तरौजा मजरे कुंभी में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन भरत का चित्रण करते हुए कथा वाचक श्री श्री 1008 महाराज ने कथा में बताया कि, भरत ने हाथ जोड़कर महर्षि भारद्वाज से कहा कि, मैं भैया राम के पास जाकर उनसे क्षमा याचना करना चाहता हूं। मैं उनसे अयोध्या लौटने की प्रार्थना करना चाहता हूं। भरद्वाज बोले भरत तुम वास्तव में महान हो, मैं तुम्हे आशीर्वाद देता हूं।
राम-सीता और लक्ष्मण चित्रकूट में निवास करते हैं। तुम कल सुबह वहां चले जाना। मुनि भरद्वाज से अनुमति लेने पहुंचे तो उन्होंने भरत को समझाते हुए कहा कि, भरत तुम अपनी माता के प्रति दुराग्रह नहीं रखना। इसमें उनका कोई दोष नहीं है। कैकई द्वारा किए गए कार्य में परमात्मा की प्रेरणा हैं। वहीं वर्षा देवी के भजनों का लोगों ने आनंद लिया।
इस मौके पर राम लखन पांडेय, किरण तिवारी,पांडेय,नांह शर्मा, भोला साहू सहित भारी संख्या में गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ