पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक ऐसी अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. आपको भी सुनकर ये हैरानी होगी, लेकिन यहां मुर्गे ने एक शख्स की जान ले ली है. दरअसल, यहां मुर्गे की लड़ाई का खेल चल रहा था, जिसमें दो मुर्गों की लड़ाई में एक के मालिक को अपनी जान गंवानी पड़ी है.
घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब पुरुलिया के पालगार के जंगलों में मुर्गे की लड़ाई का एक मेला लगा था। यहां लोग दूर दराज से भारी तादाद में अपने-अपने मुर्गे लेकर इक्ट्ठा हुए। वहीं पास ही के एक गांव के रहने वाले असीम महतो भी इस मेले में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
आपको बता दें कि, असीम महतो का मुर्गा जीत भी गया, लेकिन जब असीम जीतने के बाद मैदान छोड़ के जा रहे थे, उसी दौरान एक दूसरे मुर्गे के पैर में तेज़ धारदार हथियार बांधा जा रहा था। उस मुर्गे ने असीम के हाथ में रखे मरे हुए मुर्गे पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से असीम बुरी तरह घायल हो गया।
घायल अवस्था में असीम को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन खून ज्यादा बह जाने की वजह से अस्पताल जाते-जाते उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि, उस जगह पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे और मेडिकल कैंप क्यों नहीं लगाए गए। मेले की अनुमति को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ