रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के द्वारा रोज डे के अवसर पर यमुना मिशन मार्ग तुलसी बन मसानी मथुरा पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान पौधों के साथ गुलाब के पौधे लगाए।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, उनकी समिति समय-समय पर पर्यावरण संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण करती रहती है। देश के युवाओं को पर्यावरण संतुलित करने के लिए हरे भरे वृक्ष अपने आसपास लगाने चाहिए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि, उनकी समिति यातायात के साथ पर्यावरण पर भी काम करती है। उसी क्रम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया है।
प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित ने कहा कि, वातावरण को शुद्ध और अनुकूल बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने आसपास एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कांत शास्त्री, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा ,महानगर अध्यक्ष हरिबाबू सम्राट, शुभम तोमर राहुल गुप्ता ,शुभम पचौरी ,जगदीश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने वार्ता के दौरान दी है।

0 टिप्पणियाँ