रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: महर्षि गौतम जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर मथुरा के सर्वेश्वरी सदन में बैठक संपन्न हुई। 25मार्च 2020 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बातचीत के दौरान दी है।
आपको बता दें कि, श्री दीक्षित ने टेलिफोनिक वार्ता के दौरान बताया कि, न्याय शाश्त्र के प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हुअा था। इस वर्ष मथुरा में 25 मार्च को हमेशा की तरह शोभायात्रा के साथ यह जन्म महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा।
इस सम्बन्ध में एक बैठक का आयोजन सर्वेश्वरी सदन में किया गया। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एसके शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम, डॉ डीएन गौतम, केके गौतम, डॉ डीके गौतम, राधेश्याम गौतम cdo, अनिल गौतम, आरके गौतम आदि ने उक्त कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाए रखा और उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। बैठक में तय हुअा कि, समाज में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान व्याक्तियों एवम बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। जिसके चयन के लिए समितियों का गठन भी किया जाएगा। समाज के हर व्यक्ति को इस कार्यक्रम से जोड़कर महर्षि गौतम के न्याय शास्त्र के सिद्धांत और उनके जीवनवृत्त को जन जन तक पहुचाया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से पं0 नेत्रपाल गौतम, शरद गौतम, विष्णु कान्त गौतम, अंकुर गौतम, ज्ञानेन्द्र गौतम, राकेश गौतम, मोनू गौतम, गिरीश गौतम समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।
बैठक की अध्यक्षता व कुशल नेतृत्व मथुरा प्रसाद गौतम व अनुपम गौतम एडवोकेट ने किया।

0 टिप्पणियाँ