भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी कहा किसान नौजवान विरोधी है यह सरकार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेल: 23 फरवरी 2020 दिन रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी रायबरेली के कुशल नेतृत्व में किसान जन जागरण नुक्कड़ सभा का आयोजन ब्लॉक शिवगढ़ ग्राम बहुधा खुर्द चौराहे पर स्थित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित रहे।
      आपको बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, केंद्र एवं प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने एवं तमाम झूठे वादे करके सत्तारूढ़ हुई केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों नौजवानों व्यापारियों के साथ छलावा किया जा रहा है। ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे  गरीब लोगों को भी बेदखल करने का काम यूपी सरकार कर रही है। कांग्रेश किसानों के हकों की लड़ाई हेतु संकल्पित है।
      दिनांक-3 मार्च 2020 को तहसील दिवस पर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उनके घर घर जाकर भराए गए मांग पत्रों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के किसान तहसील दिवस में पहुंचेगें।
        अपने संबोधन के दौरान सदस्य एआईसीसी पराग प्रसाद रावत ने कहां कि, किसान को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। शिवगढ़ ड्रेन की खुदाई न होने से किसानों की फसलें डूब जाती है। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या कर रहा है।
       वहीं कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्रत्याशी साहब शरण पासी ने कहा कि, अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों पर कुठाराघात कर रही है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। लगातार गरीब वर्ग के लोगों का उत्पीड़न बढ़ा है।
        वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित राम शंकर शुक्ला ने  संबोधित करते हुए कहा कि,  कांग्रेश ने जो देश की बुनियाद बनाई आज वर्तमान सरकार उसी बुनियाद को  जाति धर्म मजहब के नाम पर बांटने एवं देश की नवरत्न कंपनियों को बेचने का कार्य कर रही है।
      ब्लाक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी आपके सुख दुख में जनसमस्याओं के निराकरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने किसानों, जनपद वासियों के सुख दुख में साथ है और जनपद वासियों के न्याय और हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेंगी।
     न्याय पंचायत अध्यक्ष तुलसी राम ने आए हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नुक्कड़ किसान जनसभा के समापन की घोषणा की। वहीं इस नुक्कड़ सभा का कुशल संचालन दिनेश यादव ने किया।
       इस कार्यक्रम में मुख्य संगठक सेवादल राम सुमिरन, ब्लॉक संगठन मंत्री योगेश कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान  बहुदा खुर्द गंगाराम पासी, राजेंद्र सिंह भदोरिया आदि कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ