आम के आम गुठलियों के दाम' फोर लेन के डिवाइडर पर उपली कारोबार

मिर्जापुर। 'आम के आम, गुठलियों के दाम' लोकोक्ति का बहुत सीधा सा अर्थ है कि दोहरा लाभ लेना ।
115 करोड़ की सड़क पर यातायात भी और उपली पाथना भी---
नगर के शास्त्री सेतु से औराई (भदोही) मार्ग को तकरीबन 115 करोड़ में फोर लेन में तब्दील किया गया है । इस पर यातायात के साथ डिवाइडर पर दसों किमी तक उपली पाथने का भी काम आसपास के लोग कर रहे हैं । कहीं कहीं चारपाई बिछाकर आलू के पापड़ तथा चिप्स सुखाए जा रहे हैं । इसे उक्त लोकोक्ति से जोड़ना समीचीन इसलिए लग रहा है क्योंकि जिन हिस्सों में यह नहीं हो रहा है, वहां कांटे और घासफूस उग आए हैं ।
सामान्यतया ट्री-गार्ड लगाकर पेड़ लगते हैं ।--
फोर लेन की सड़कों के डिवाइडर पर सुंदर प्रजातिके पेड़ दिखते हैं। एक तो देखने में अच्छा लगता है तो दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण में इन पेड़ों की भूमिका होती है । पेड़ के बड़े होने पर छाया भी होती है । यह नहीं हो सका तो गोबर पाथना उक्त लोकोक्ति को सार्थक कर रहा है ।
                      -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ