भ्रष्टाचार का बोलबाला नाले को ढकने के लिए घटिया सामग्री का प्रयोग।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अधिकारियों पर नकेल कस रही है तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते सरकार की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और सरकार की नीति को दरकिनार करते हुए मथुरा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
      आपको बता दें कि, भ्रष्टाचार का ऐसा ही एक मामला मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड के किनारे बने नाले को ढकने को लेकर हो रहे काम से प्रकाश आया है जहां पर नगर निगम के द्वारा नाले को ढकने का काम कराया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा निरीक्षण करने पर नाले को ढकने के लिए जिस सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है उस सामग्री में अनियमितता पाई गई। जो निम्न स्तर की है।
     हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए विनोद दीक्षित ने बताया कि, नाला ढकने से पूर्व ही टूट कर ढक्कन नाली में गिरने लगे है। जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने नगर निगम से उसकी जांच करते हुए जनता के पैसे के दुरुपयोग को तुरंत रोकने की मांग की है। श्री दीक्षित ने कहा कि, अगर नगर निगम द्वारा अभिलंब भ्रष्टाचार को समाप्त कर गुणवत्ता पूर्ण काम ना कराया गया तो उनकी समिति अपने हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ