प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: आस्था के पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा। जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक को भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं तो वहीं क्षेत्र के पाराकला गांव में प्राचीन गौरीशंकर बाबा मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रृद्धालुओं का आना शुरू हो गया। यहां भक्तों ने विधि विधान के साथ भगवान शिव की आराधना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।  

अर्द्धनारीश्वर का किया दुधाभिषेक
हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पर्व पाराकला गांव स्थित गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप का दुधाभिषेक किया। वहीं शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
        आपको बता दें कि, इस प्राचीन गौरीशंकर मंदिर का समय-समय पर यहां के ग्राम प्रधानों समेत क्षेत्र वासियों के द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाता है। यहां की मान्यता है कि, यह गौरी शंकर मंदिर क्षेत्र के लोगों की एकता का प्रतीक है। महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में लोग भगवान गौरीशंकर दरबार में आकर मनोकामना मांगते हैं। इस मंदिर की एक खास बात और है वो ये कि यहां भगवान शिव का अर्द्धनारीश्वर के रूप में विराजमान हैं और स्वयं प्रकट हुए है।
     इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेमशंकर अवस्थी पूर्व प्रधान पाराकला, विजय शंकर मिश्रा, रामखेलावन मिश्रा, राजेश सिंह ठाकुर, राजाराम चौरसिया, साहिब दीन मौर्य, कमलेश पांडेय उर्फ पप्पू, रमेश पांडे समेत हजारों की संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ