पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए जाना जाता है मोन गांव स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर।। Raebareli news ।।

अपने आप में कई इतिहास समेटे हैं मोन गांव स्थित बाबा सोमनाथ का मंदिर
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मोन गांव स्थित महराजगंज इन्होंने मार्ग पर स्थित बाबा सोमनाथ का मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व रामलाल बदलू भुजवा के द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था। तब से लेकर आज तक लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
     आपको बता दें कि, आज 21 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार को महशिवरात्रि के पर्व पर पंडित शारदा शरण पांडे बताते हैं कि, यह सोमनाथ का मंदिर पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए जाना जाता है। जिन्होंने सच्चे मन से बाबा सोमनाथ की सेवा की है। उनको देर सवेर पुत्र रत्न की प्राप्ति जरूर हुई है। इसकी मिसाल स्वयं मंदिर के पुजारी शारदा शरण पांडे है। जिनको 15 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद बाबा सोमनाथ ने पुत्र प्रदान किया, साथ ही साथ गांव के ही रहने वाले गंगाप्रसाद जिनकी आस्था बाबा भोलेनाथ में बनी हुई थी उनको भी कोई संतान नहीं थी बाबा सोमनाथ जी के शरण में आने के बाद उन्हें भी तीन पुत्रों की प्राप्ति हुई।
     विदित हो कि, रामलाल बदलू भुजवा जो इस मंदिर के संस्थापक थे। उनको 60 वर्ष की आयु तक कोई संतान नहीं थी, जिससे उन्होंने इस भव्य मंदिर का निर्माण करवाया, तत्पश्चात बाबा सोमनाथ की कृपा से उनको एक बहुत ही होनहार पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसका नाम उन्होंने बाबा सोमनाथ के नाम पर ही शंकरलाल रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ