मिर्जापुर। पुलिस विभाग के मंडल प्रमुख IG श्री पीयूष श्रीवास्तव अपने दाहिने हाथ DM श्री सुशील कुमार पटेल तथा बाएं SP डॉ धर्मवीर सिंह को लेकर मुख्यालय के विभिन्न इलाकों में होली-पदयात्रा पर 'सद्भाव की होली' का पैगाम लेकर निकले । जगह जगह स्थापित होलिका को विधिसम्मत तरीके से स्थापित करने एवं पर्यावरण के मद्देनजर टायर-ट्यूब तथा कूड़ा मुक्त ढंग से जलाने का नागरिकों एवं संबंधित थानों को निर्देश देते वे चल रहे थे ।
लगभग दो किमी की रही होली-सद्भावना यात्रा---
मां विन्ध्यवासिनी के धाम में स्थित जिले में आदर्शमय शांति, स्नेह, प्रेम एवं अनेकता में एकता की कोशिश के लगातार सफल प्रयोग से अभिभूत DM श्री पटेल का मानना है कि जिले के स्वभाव में ही मोहब्बत की गहरी पैठ उन्हें पिछले 4 माह में दिखाई दी । उनका कहना है कि इस मोहब्बत के पौधे को निरन्तर मजबूत करने के लिए जितनी भी मेहनत करनी होगी, वे जरूर करेंगे ।
पुलिस सजग और सतर्क है।--
पैदल जुलूस में SP डॉ धर्मवीर सिंह बोले- जिले में आपसी सद्भाव से रहने वालों के साथ पुलिस है और यदि कोई इसमें खलल डालेगा तो उसकी खैर नहीं । पुलिस विभाग चौकन्ना है । हर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए । प्रशासन के पास पर्याप्त फोर्स उपलब्ध है ।
होली के हास्य----
होली सद्भावना यात्रा में होली के हास्य ने भी अपना प्रभाव दिखा ही दिया । साथ चलते लोगों में से होली मज़ाक में जब कहा गया- 'IG श्री श्रीवास्तव की होली ज्यादा उल्लासमय इसलिए होगी कि उनका यहां समधियान है तो बिना एक सेकेंड विलम्ब किए DM श्री पटेल ने तपाक से कहा कि SP डॉ धर्मवीर सिंह कहाँ से पीछे रहेंगे, उनका भी समधियान जिले में है ।' DM की इस टिप्पणी पर कमेंट आया-'आप दर्शक दीर्घा में बैठकर दोनों ऑफिसरों की होली पर जरूर नजर रखिएगा । इस तरह हंसी के ठहाके भी लगते रहे ।
शुरुआती यात्रा सख्त भी तो नरम भी---
इस यात्रा में ASP, नक्सल श्री अजय सिंह भी पीछे नहीं रहना चाह रहे थे । उन्होंने साथ चलते लोगों से कहा-'ए भाय, जरा देख कर चलो, कहीं पुलिस का डंडा लग न जाए' तब तक कमेंट हुआ कि पुलिस का डंडा करामाती होता है, जिसे लगता है, वह कुछ 'बन' ही जाता है । दर-असल तेज चलते लोगों से उनके हाथ का डंडा कतिपय लोगों को छू जा रहा था, इसलिए वे सजग करते चल रहे थे ।
कलेक्ट्रेट से गुड़हट्टी तक यात्रा---
कलेक्ट्रेट से निकली यात्रा गुड़हट्टी में गुड़ की मिठास के साथ सम्पन्न हुई हुई ।
© सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।
कॉपी राइट एक्ट के तहत मूल लेखक का नाम एडिट करना अनुचित है ।

0 टिप्पणियाँ