साले ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत साले ने जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे जीजा के कंधे पर  गोली जा धंसी। जख्मी जीजा को आनन फानन  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
       आपको बता दें कि,  जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है संजय कुमार पुत्र रामप्रकाश उम्र 35 वर्ष निवासी सेरी थाना बछरावां के अंतर्गत उक्त गांव में घर के पास ही  देर शाम पत्नी से विवाद को लेकर साले ने जीजा को गोली मार दी।  जिससे संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।  थानाध्यक्ष  ने बताया कि, तहरीर मिली है साले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ