रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ खाऊ कमाऊ नीति के तहत सरकारी तंत्र से लेकर ठेकेदार तक भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला बछरावां क्षेत्र के समोधा सुदौली संपर्क मार्ग पर देखने को मिला। जहां ठेकेदार के द्वारा रोड का मानक के अनुरूप डामरीकरण न कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन से उच्चाधिकारियों सहित ठेकेदार के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन सड़क को पुनः गुणवत्ता पूर्ण बनाने का विचार करते हुए काम लगाया गया है। ग्रामीणों द्वारा लगातार गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित समाचार पत्रों में प्रमुखता से इस समस्या को कई बार प्रकाशित करने के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस मार्ग का डामरीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सड़क लोगों की मांग के अनुरूप सही ढंग से बनाई जाने लगी।
इस मौके पर राहुल कुमार, रामचंद्र, रफी अहमद, जान मोहम्मद, पंकज, रोशन, साबिर, प्रिंस, दीपू, प्रदोष, सानू, अशरफ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ