मिर्जापुर। जल, वर्षा, कृषि तथा धन-धान्य प्रदाता भगवान शंकर के विवाहोत्सव का पर्व महाशिवरात्रि है । इस पर्व को बड़ी श्रद्धा के साथ सिंचाई विभाग ने रुद्राभिषेक के साथ मनाया ।
सिंचाई कार्यमण्डल परिसर में स्थित शिवमंदिर में स्वयं मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री अखिलेश सचान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सचान ने रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ दुग्धाभिषेक किया । अभियांत्रिकी विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि कालोनी के हर श्रेणी के कर्मचारियों के परिवार के लोग पूजन में शामिल रहे । SE श्री सचान ने पूरा संकल्प संस्कृत मंत्रों के साथ लिया जबकि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सचान रुद्राभिषेक के विधि-विधानों में निपुण दिखाई पड़ी । पूजन पं त्रयम्बक नाथ उपाध्याय ने सविधि सम्पन्न कराया । इसको महादेव की उपस्थिति ही मानी जाएगी कि सिंचाई विभाग में रुद्राभिषेक पर महादेव की जटा खुल गयी और आकाश से अनुकम्पा की वर्षा बून्दे होने लगी ।
-साकेत पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ