पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत गिरिराज किशोर के निधन पर शोक

मिर्जापुर। हिंदी साहित्य के शीर्षस्थ लेखक एवं उपन्यासकार गिरिराज किशोर के निधन पर यहां का साहित्यजगत शोकग्रस्त हुआ है । उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी गई । 
    रविवार को साहित्यिक संस्था डॉ भवदेव पांडेय शोध संस्थान की बैठक तिवराने टोला स्थित कार्यालय में हुई । जिसमें उनके साहित्यिक योगदान के क्रम में गांधी जी की अफ्रीकी यात्रा पर आधारित 'पहला गिरमिटिया' उपन्यास पर वृहद चर्चा हुई और वक्ताओं ने कहा कि इस उपन्यास से उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली । उनके उत्कृष्ट लेखन पर ही पद्मश्री, साहित्य अकादमी, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों द्वारा अलंकृत किया गया । वक्ताओं ने कहा कि जिला सेवायोजन अधिकारी से नौकरी शुरू कर वे आईआईटी के कुल सचिव तक हुए लेकिन उनका लेखन निरन्तर जारी रहा । इस अवसर पर संस्था के संयोजक सलिल पांडेय, जलज नेत, अभिषेक सिंह, हिमांशु सिंह, साकेत पांडेय, विनय यादव, विभाव आदि उपस्थित रहे ।
                       -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ