रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: अकबरपुर तहसील छाता जिला मथुरा निवासी डालचंद जिसका एक महीने का पुत्र पीयूष की अचानक तबीयत खराब होने पर गांव से पीआर हॉस्पिटल मसानी रोड लिंक मथुरा पर ले जाया गया जहां उसे एडमिट कराया गया किंतु उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
आपको बता दें कि, डॉक्टर ने परामर्श देते हुए कहा कि, इस बच्चे को एबी पॉजिटिव (AB+) खून की सख्त आवश्यकता है। पिता ने अपना टेस्ट करवाया तो पता चला यह ग्रुप उसका ही है। लेकिन टेस्ट करने पर पता चला कि, वह हेपेटाइटिस बीमारी से पीड़ित है। जिसके कारण वह अपने पुत्र को खून नहीं दे सकते है।
पिता के काफी प्रयास करने के बाद जब उसे कोई डोनर नहीं मिला तो मथुरा के सभी ब्लड बैंकों के चक्कर लगाने के बाद भी किसी भी ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव (AB +) ब्लड नहीं मिला। क्योंकि यह ग्रूप रीयर ग्रुपों में से हजारों लोगों से एक में मिलता है।
इसकी खबर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को पता चली तो उन्होंने अभिलंब एक मुहिम चलाई और एबी पॉजिटिव (AB+) ब्लड अपनी टीम से महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्वेता शर्मा से मैच गया। प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्वेता शर्मा ने लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक, मथुरा पर पहुंचकर ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा के निर्देशन में अपना रक्त देते हुए बच्चे की जान बचाई।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष, विनोद दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित, महासचिव लक्ष्मी कांत शास्त्री आदि लोगों ने ब्लड बैंक में पहुंचकर श्वेता शर्मा को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और साथ ही टीम की तरफ से उत्साह वर्धन भी किया।

0 टिप्पणियाँ