तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र गम्भीर रुप से घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली:  वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार पिता पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसकी टक्कर से पिता पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित नर्बिला पुल के पास की है।    
       जानकारी के मुताबिक बहादुर नगर निवासी रामकुमार (60) पुत्र रामरतन अपने पुत्र बउवा (25) के साथ गूढ़ा ग्राम पंचायत के इच्छा खेड़ा गांव से वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर शाम घर के लिए वापस जा रहा था तभी बछरावां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नर्बिला पुल के पास सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से बाइक पूर्णरुप से छतिग्रस्त होने के साथ ही पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आनन-फानन में घायल पिता-पुत्र को सीएचसी बछरावां पहुंचाया जहां दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
       शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि, अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर सवैधानिक कार्यवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ